Garhwa : गढ़वा के रमकंडा में रामनवमी पर हुए विवाद में रमकंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एसपी के निर्देश पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने अबतक 72 लोगों पर नामजद और 220 से ज्यादा अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है. नामजद आरोपियों में हिन्दू पक्ष के 21 और मुस्लिम पक्ष के 51 लोग शामिल हैं.
वहीं अज्ञात में हिन्दू पक्ष के 100 से 120 और मुस्लिम पक्ष के 100 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस बारे में एसपी अमन कुमार ने बताया कि 72 लोगों को नामजद और दो सौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं 18 मोटरसाईकिल और मोबाइल के साथ धारदार फरसा, लाठी-डंडा भी बरामद किया गया है. बताया कि मामले में बाकी लोगों की गिरफ्तारी भी जल्द ही की जाएगी.
https://lagatar.in/palamu-illegal-stone-chip-mafia-runs-amok-co-and-ci-beaten-highwa-truck-seized-back-fir-filed

Leave a Comment