Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा: रंका का नक्षत्र वन अधूरा, लोगों को बनने का इंतजार

Advertisement
Advertisement
Arun Kumar Garhwa: राज्य सरकार भले ही विकास के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही हो, लेकिन हकीकत कुछ और है. गढ़वा जिले के रंका अनुमंडल स्थित नक्षत्र वन, जिसे पर्यटन स्थल का रूप देने के लिए वर्ष 2007 में इस योजना की आधारशिला पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने रखी थी. वह अब तक पूरा नहीं हुआ. यह योजना पिछले 15 वर्षो से अधूरी पड़ी है. जानकारी के अनुसार इस योजना पर काम भी हुआ. करोड़ों रुपए खर्च भी हुए. बाद में योजना बंद हो गयी. इस नक्षत्र वन के चारों ओर सड़क भी बना दी गयी थी. कुछ आवास भी बना दिए गये थे. एक चेक डैम का निर्माण कर पानी को भी रोका गया था. जिस पर गेट भी लगाये गये. केवल वन का सुन्दरीकरण करना बाकी रह गया था. इसे भी पढ़ें-   इजरायल">https://lagatar.in/ask-israel-for-an-advance-version-of-pegasus-p-chidambarams-jibe-at-pm-modis-statement-on-best-time-of-friendship-with-israel/">इजरायल

से Pegasus का एडवांस वर्जन मांगिए… पीएम मोदी के इजरायल से दोस्ती का बेस्ट टाइम वाले बयान पर पी चिदंबरम का तंज      
बताया जाता है कि कोड़ा सरकार जाने के बाद इस योजना पर विराम लग गया. तब से यह योजना बनने की राह देख रही है. लोगों को इससे काफी उम्मीदें थीं. लेकिन अधूरी रह गयीं. झामुमो के युवा गढ़वा जिला अध्यक्ष सह गढ़वा जिला 20सूत्री के गढ़वा जिला उपाध्यक्ष नितेश ने बताया कि हमारी सरकार में नक्षत्र वन बनकर पूर्ण हो जाएगी. झामुमो के गढ़वा युवा जिला प्रवक्ता कार्तिक पाण्डेय ने बताया कि जल्द ही इस अधूरे नक्षत्र वन का डीपीआर बनकर तैयार किया जाएगा और हमारी सरकार में ही पूर्ण हो जाएगा. इसे भी पढ़ें- मन">https://lagatar.in/pm-modi-said-in-mann-ki-baat-corruption-hollows-the-country-like-a-termite/">मन

की बात में पीएम मोदी ने कहा, भ्रष्टाचार दीमक की तरह देश को खोखला करता है        
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही