Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : विज्ञान शिक्षक उज्ज्वल चौबे ने परिजोजना कन्या हाईस्कूल में दिया योगदान

Garhwa :  रंका प्रखंड संसाधन केंद्र के परियोजना कन्या उच्च विद्यालय और स्त्रोन्त उच्च विद्यालय बरदारी में शिक्षकों ने योगदान दिया. परियोजना कन्या उच्च विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार रजक के समक्ष उज्ज्वल कुमार चौबे और स्त्रोन्त उच्च विद्यालय में नीरज कुमार के समक्ष विकास कुमार तिवारी ने योगदान दिया. परियोजना कन्या उच्च विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक ने अपने छात्राओं को नए शिक्षक से परिचय कराया. मौके पर बालिकाओं ने अपने नये शिक्षक का ताली बजाकर स्वागत किया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-drivers-did-mundi-hot-demonstration-to-install-ac-in-train-engine/">जमशेदपुर

: ट्रेन के इंजन में एसी लगाने के लिए चालकों ने किया “मुंडी गर्म प्रदर्शन”

गर्मी छुट्टी में पढ़ाई पर दें ध्यान- उज्ज्वल चौबे

नये शिक्षक उज्ज्वल कुमार चौबे ने सभी छात्राओं को टॉफी देकर उनका अभिनंदन किया. मौके पर उन्होंने कहा कि विद्यालय में जो भी बात पढ़ाई गई है. उसे मनन करें, याद करें और खाली समय में बेवजह समय बर्बाद ना कर पढ़ाई पर ध्यान दें. जैसे ही विद्यालय पुन: ग्रीष्मावकाश के बाद खोली जाएगी हम सभी शिक्षक तन मन धन से आपको गुणात्मक शिक्षा देने के लिए कृत संकल्पित हैं. सरकार की मंशा है कि सभी छात्राओं को बेहतर सुविधा मुहैया कराई जाए. इसे भी पढ़ें :लोगों">https://lagatar.in/mahagama-mla-serious-about-the-basic-problems-of-the-people/">लोगों

की मूलभूत समस्याओं के प्रति संजीदा महागामा विधायक
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/jjjj-2-5.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

पढ़ाई में दिक्कत हो तो करें संपर्क- प्रधानाध्यापक

इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार ने भी अपने विचार रखते हुए छात्राओं से कहा 20 दिन के अवकाश काल में छात्राएं बेहतर तरीके से पढ़ाई करें. जहां कहीं भी कोई दिक्कत हो सीधे ऑनलाइन या व्यक्तिगत तौर से भी संपर्क कर सकते हैं. इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक विनय कुमार तिवारी, प्रभाकर कुमार और संकुल साधन सेवी संजय प्रसाद उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही