Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा: अवैध उत्खनन को लेकर एसडीओ ने की बैठक, दिये निर्देश

Garhwa: अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार ने अवैध उत्खनन को लेकर बंशीधर नगर अनुमंडल कार्यालय में शनिवार को बैठक की. इसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी सीओ, थाना प्रभारी, बीडीओ और पुलिस निरीक्षक मौजूद थे. बैठक में एसडीओ ने सभी पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया. उन्होंने अवैध बालू उत्खनन और परिवहन करते हुए पकड़े जाने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए सख्त कार्रवाई करने को कहा. इसे भी पढ़ें- गुजरात">https://lagatar.in/amit-shah-breaks-silence-on-scs-clean-chit-to-pm-modi-in-gujarat-riots-says-pm-modi-has-been-consuming-poison-for-last-18-years/">गुजरात

दंगों में पीएम मोदी को SC की क्लीन चिट पर अमित शाह ने तोड़ी चुप्पी, कहा-PM मोदी पिछले 18 साल से विषपान करते रहे
उन्होंने अवैध रूप से जमा किये गये बालू और पत्थर स्टॉक को जब्त करते हुए कार्रवाई करने का आदेश दिया. विधि व्यवस्था से संबंधित मामलों से निपटने के लिए सभी थाना प्रभारी और अंचलाधिकारीयों को भी निर्देश दिया. उन्होंने सभी को आपस में समन्वय स्थापित कर प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को थाना दिवस का आयोजन करने को कहा. साथ ही स्थानीय ग्रामीणों की शिकायतों को निष्पादित करने का निर्देश दिया. बैठक में एसडीपीओ प्रमोद कुमार केशरी, बंशीधर नगर सीओ अरुण मुंडा, बीडीओ मुकेश मछुआ, सत्यम कुमार और गणेश कुमार सहित सभी प्रखंडों के बीडीओ और सीओ मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- मोमेंटम">https://lagatar.in/momentum-jharkhand-investigation-is-now-the-responsibility-of-cid-as-industries-minister-cm-has-given-permission/">मोमेंटम

झारखंड की जांच अब सीआइडी के जिम्मे, उद्योग मंत्री के तौर पर सीएम ने दी अनुमति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही