Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा: SP ने की वर्चुअल बैठक, दिये निर्देश

Advertisement
Advertisement
Garhwa: गढ़वा पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को बैठक की. एसपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की. बैठक में कोरोना गाइड़लाइन पर चर्चा की गयी. एसपी ने झारखंड सरकार द्वारा कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का अनुपालन कराने का निर्देश दिया. एसपी ने बताया कि रात 8 बजे के बाद रेस्टोरेंट्स, बार और दवा दुकानों को छोड़कर शेष दुकान बंद रहेंगे. साथ ही पार्क, जिम, पर्यटन स्थल और खेल स्टेडियम को 15 जनवरी तक पूरी तरह बंद रहे, यह सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-  मोदी,">https://lagatar.in/modi-is-caught-between-rakesh-tikait-and-satyapal-malik/">मोदी,

राकेश टिकैत और सत्यपाल मलिक के बीच फंस गये हैं         

सतर्कता बरते जाने पर बल दिया

बैठक में आगामी त्योहार विशेषकर मकर संक्रांति को ध्यान में रखते हुए लोगों की संभावित भीड़ के मद्देनजर अत्यधिक सतर्कता बरते जाने पर बल दिया गया. कोविड महामारी के मद्देनजर सभी पुलिस पदाधिकारियों को स्वयं सतर्कता बरते जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया. SP ने कहा कि पुलिस पदाधिकारी ड्यूटी के दौरान मास्क पहनें. थाना और अन्य पुलिस प्रतिष्ठानों में बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश न होने दें, बैठक में जिला अंतर्गत सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- मणिपुर">https://lagatar.in/pm-modi-on-manipur-and-tripura-tour-said-some-people-want-to-destabilize-manipur-again-for-power/">मणिपुर

और त्रिपुरा दौरे पर पीएम मोदी , कहा, कुछ लोग सत्ता के लिए मणिपुर को फिर अस्थिर करना चाहते हैं          
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही