Search

 
 
 

गढ़वा : डैम में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, मौत

 
Garhwa : जिले के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के नया खांड से सटे बभनी खांड डैम में नहाने के दौरान तीन बच्चों की डूबकर मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे बकरी चराने गये थे. इसी दौरान वे डैम में नहाने के लिए उतरे और गहरे पानी में जाने के कारण डूब गये. जिससे तीनों की मौत हो गयी है. तीनों बच्चे एक ही गांव और मोहल्ले के रहनेवाले थे. मृतकों में पंकज उरांव, रूपा कुमारी और मुन्ना उरांव शामिल हैं. (पढ़े, राज्य">https://lagatar.in/state-coordination-committee-meeting-begins-shibu-soren-is-presiding/">राज्य

समन्वय समिति की बैठक शुरू, शिबू सोरेन कर रहे अध्यक्षता)

नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गये बच्चे

जंगीपुर के रहने वाले तीनों बच्चे शनिवार की सुबह घर से बाहर निकले थे. बकरी चराने के बाद तीनों बच्चे डैम में नहा रहे थे. इसी दौरान तीनों बच्चे गहरे पानी में डूबने लगे. वहां मौजूद महिलाओं ने बच्चों को डूबते देखा तो शोर मचाया, लेकिन वहां कोई पुरुष मौजूद नहीं था. जिसके बाद महिलाओं ने फोन करके ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे. लेकिन तब तक तीनों बच्चे डैम में डूब गये थे. कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने डैम से तीनों बच्चों का शव बाहर निकाला है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : वर्षो">https://lagatar.in/jcb-was-run-on-years-old-pond-now-plotting-and-preparing-for-sale/">वर्षो

पुराने विकास तालाब पर चला JCB, अब प्लॉटिंग कर बिक्री की तैयारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही