Ranchi : मनरेगा अब भी ग्रामीण परिवारों के लिए एक बड़ी राहत बनी हुई है. खासकर उन जिलों में, जहां खेती पर निर्भरता अधिक है और रोजगार के अन्य अवसर सीमित हैं. उन इलाकों में मनरेगा एक मात्र रोजगार के साधन हैं. चालू वित्तीय वर्ष (अप्रैल से जुलाई 2025) में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत झारखंड में सबसे अधिक रोजगार सृजन करने वाले जिलों में गढ़वा जिला सबसे आगे रहा है. राज्यभर में अप्रैल से जुलाई के बीच कुल 39.25 लाख से अधिक परिवारों को मनरेगा के तहत रोजगार मिला, जिसमें अकेले गढ़वा जिले में 2.80 लाख से अधिक बार लोगों को काम मिला.
राज्यभर के आंकड़े बताते हैं कि मनरेगा के जरिए अप्रैल में 9.5 लाख, मई में 11.4 लाख, जून में 10.18 लाख और जुलाई में करीब 97,960 परिवारों को रोजगार मिला. जुलाई में रोजगार की संख्या में तेज गिरावट देखी गई.
जिलेवार प्रदर्शन (अप्रैल-जुलाई)
• गढ़वा: 2,79,051 परिवारों को रोजगार (राज्य में सर्वाधिक)
• गिरिडीह: 3,11,647 परिवारों को रोजगार (गढ़वा के बाद दूसरा स्थान)
• देवघर: 2,10,980 परिवारों को रोजगार
• चतरा: 1,87,997 परिवारों को रोजगार
• लातेहार: 1,92,896 परिवारों को रोजगार
वहीं साहेबगंज (98,208), कोडरमा (61,368), लोहरदगा (37,785) और खूंटी (44,801) जैसे जिले अपेक्षाकृत कम रोजगार दे पाए.
जुलाई में बड़ी गिरावट
जहां अप्रैल, मई और जून में औसतन 10 लाख से अधिक परिवारों को रोजगार मिला, वहीं जुलाई महीने में यह आंकड़ा घटकर मात्र 97,960 रह गया. ग्रामीण विकास विशेषज्ञों के अनुसार, जुलाई में बारिश शुरू होने के साथ ग्रामीणों का रुझान खेती की ओर हो जाता है, जिससे मनरेगा में मजदूरों की भागीदारी घट जाती है.
मनरेगा में मिले रोजगार
जिला | अप्रैल | मई | जून |
बोकारो | 34874 | 40183 | 33332 |
चतरा | 48976 | 78665 | 57225 |
देवघर | 57448 | 70479 |
76445
|
धनबाद | 28360 | 36969 | 35685 |
दुमका | 46393 | 57588 | 46103 |
पूर्वी सिंहभूम | 26992 | 31896 | 29909 |
गढ़वा | 101670 | 102340 | 74903 |
गिरिडीह | 89094 | 108601 | 106778 |
गोड्डा | 35292 | 40691 | 38327 |
गुमला | 30448 | 33821 | 29996 |
हजारीबाग | 41085 | 58145 | 64150 |
जामताड़ा | 52296 | 63932 | 54480 |
खूंटी
|
11819 | 15201 | 13838 |
कोडरमा | 18557 | 21105 | 21257 |
लातेहार | 57829 | 65279 | 57873 |
लोहरदगा | 10263 | 13081 | 11339 |
पाकुर | 30052 | 35968 | 25469 |
पलामू | 56410 | 64643 | 61752 |
रामगढ़ | 14303 | 17328 | 21216 |
रांची | 35419 | 40086 | 33679 |
साहेबगंज | 30939 | 37107 | 30452 |
सरायकेला खरसावां | 29122 | 32712 | 23827 |
सिमडेगा | 25489 | 28953 | 29598 |
पश्चिमी सिंहभूम | 38824 | 45680 | 40415 |
कुल | 951954 | 1140453 | 1018048 |