Search

 
 
 

गढ़वा: रंका मोड़ पर लगाया गया ट्रांसफर्मर, बिजली की समस्या से मिली राहत

 
Garhwa: रंका मोड़ पर शुक्रवार को 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया. गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के विधायक प्रतिनिधि नसीम अख्तर के प्रयास से ट्रांसफर्मर लगाया गया. ट्रांसफर्मर लगते ही मुहल्ले वासियों को बिजली की बहुत बड़ी समस्या से निजात मिल गई. इसे भी पढ़ें–सहारा">https://lagatar.in/demonstration-in-front-of-raj-bhavan-against-sahara-india-hundreds-of-people-participated/">सहारा

इंडिया के खिलाफ राजभवन के सामने प्रदर्शन, सैकड़ों लोग हुए शामिल

दो दिनों से अंधेरे में थे मोहल्लावासी

शहर के रंका मोड़ पर बैजनाथ तिवारी के घर के समीप लगा ट्रांसफर्मर पिछले दो दिनों से खराब था. इससे रंका रोड, राखी मोहल्ला, राकी मोहल्ला की बहुत बड़ी आबादी दो दिनों से अंधेरे में थी. क्षेत्र के लोगों के समक्ष पेयजल की भीषण समस्या उत्पन्न हो गई थी. बहुत प्रयास के बाद भी ट्रांसफर्मर बनाया नहीं जा सका. इसके बाद इसकी सूचना विभागीय पदाधिकारियों व विधायक प्रतिनिधि नसीम अख्तर को दी गई. विधायक प्रतिनिधि ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के पदाधिकारी के साथ मिलकर तत्काल नया ट्रांसफर्मर उपलब्ध करवाया. साथ ही इसे शुक्रवार की देर शाम लगा दिया गया. इसके लिए मोहल्ले वासियों ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक प्रतिनिधि को धन्यवाद दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही