Search

गढ़वा: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

Arun Kumar Garhwa: जिले के रंका थाना क्षेत्र में बुधवार को सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. दुर्घटना रंका के भौरी ग्राम में चौराटांड़ के पास हुई. घटना के संबंध में बताया जाता है की भौरी गांव के विनोद राम और दुलाल राम छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र रामानुजगंज मजदूरी के लिए जा रहे थे. इसी क्रम में छत्तीसगढ़ से आ रहे भैंस लदे पिकअप वैन ने दोनों को धक्का मार दिया. इसके बाद चालक वैन लेकर फरार हो गया. ग्रामीणों ने जल्द ही दोनों घायलों को रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. इसे भी पढ़ें- ज्ञानवापी">https://lagatar.in/gyanvapi-case-civil-court-sent-the-matter-to-fast-track-court-hearing-on-30th-demand-to-stop-entry-of-muslims/">ज्ञानवापी

केस : सिविल कोर्ट ने मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजा, सुनवाई 30 को, मुस्लिमों की इंट्री रोके जाने की मांग   
प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया. वहां से उन्हें सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया. जहां दोनों व्यक्ति की मौत हो गई. मौत का समाचार सुनते ही चुटिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शंभू गुप्ता और पंसस प्रदीप सिंह की अगुवाई में लोगों ने एनएच 343 को जाम कर दिया. इससे दोनों ओर कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया. सूचना मिलने पर रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुदर्शन कुमार आस्तिक और रंका थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने लोगों को समझाया. इसी बीच रंका बीडीओ देवानन्द राम और सीओ शम्भू राम पहुंचे. उन्होंने मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये नगद दिया. उसके बाद जाम हटा. इसे भी पढ़ें-   एलआईसी">https://lagatar.in/after-lic-modi-government-will-sell-stake-in-hindustan-zinc-stamped-in-cabinet-meeting/">एलआईसी

के बाद हिंदुस्तान जिंक में हिस्सेदारी बेचेगी मोदी सरकार, कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//