Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा: यूएनवी नेशनल कोऑर्डिनेटर ने की स्वयंसेवकों के कार्य की सराहना

Advertisement
Advertisement
Garhwa: संयुक्त राष्ट्र के यूएनवी नेशनल कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी और प्रोग्राम एसोसिएट मानसी सक्सेना बुधवार को एकदिवसीय दौरा के दौरान गढ़वा पहुंची. नेहरू युवा केंद्र में जिला युवा पदाधिकारी मोहसीन हासमी ने बुके देकर उनका स्वागत किया. इस दौरान लोगों ने कोविड संक्रमण काल के दौरान नेहरू युवा केंद्र और एनजीओ सेक्टर के साथ किए गए कार्यों की चर्चा की. भारत ज्ञान विज्ञान समिति के जिला संयोजक इंदु तिवारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान स्वयंसेवकों के द्वारा काफ़ी सराहनीय कार्य किया गया. जनक विकास धारा ऑर्गेनाइजेशन के सचिव रामाशंकर चौबे और शिक्षक संघ के समाजसेवी रामाशीष तिवारी ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र संगठन शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में काफी प्रशंसनीय कार्य करता रहा है. जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जाकर युवाओं को सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान कर उन्हें लाभान्वित करने का कार्य करता आ रहा है. इसे भी पढ़ें-  ज्ञानवापी">https://lagatar.in/gyanvapi-case-civil-court-sent-the-matter-to-fast-track-court-hearing-on-30th-demand-to-stop-entry-of-muslims/">ज्ञानवापी

केस : सिविल कोर्ट ने मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजा, सुनवाई 30 को, मुस्लिमों की इंट्री रोके जाने की मांग  
इस दौरान भंडरिया प्रखंड की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. साथ ही उन सभी महिलाओं का उत्साहवर्धन किया गया. बता दें कि भंडरिया प्रखंड के इन महिलाओं ने कोरोना काल में अपने स्तर से मास्क बनाकर उसे विभिन्न क्षेत्रों में बांटा था. इनके इस कार्य से प्रभावित होकर उन्हें सम्मानित किया गया. इस मौके पर लेखापाल चार्ल्स बोदरा, स्वयंसेवक पियूष चौबे, रानी कुमारी, पूजा सिंह, सत्यम कुमार, मोहित चौधरी, खुशबू कुमारी और प्रभा देवी सहित सभी प्रखंडों से आये स्वयंसेवक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-  एलआईसी">https://lagatar.in/after-lic-modi-government-will-sell-stake-in-hindustan-zinc-stamped-in-cabinet-meeting/">एलआईसी

के बाद हिंदुस्तान जिंक में हिस्सेदारी बेचेगी मोदी सरकार, कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही