Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा: महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

Advertisement
Advertisement
Garhwa: पुलिस ने अवैध महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. पुलिस ने 50 लीटर महुआ शराब ले जा रहे स्कूटी सहित युवक को गिरफ्तार किया. युवक मेराल थाना क्षेत्र के दुलदुल गांव का निवासी वीरेंद्र कुमार गुप्ता है. सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि युवक स्कूटी से अवैध शराब की बिक्री करने शहर की ओर जा रहा है. तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई. इसे भी पढ़ें-    मोदी,">https://lagatar.in/modi-is-caught-between-rakesh-tikait-and-satyapal-malik/">मोदी,

राकेश टिकैत और सत्यपाल मलिक के बीच फंस गये हैं       

स्कूटी में मिली शराब

पुलिस ने छापेमारी करते हुए युवक को शहर के सोनपुरवा लाइन के उस पार पकड़ लिया. जब स्कूटी की तलाशी ली गई तो उसमें एक ट्यूब में 50 लीटर महुआ शराब मिली. पुलिस स्कूटी व शराब को जब्त कर थाने ले आई. उन्होंने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया गया है. थाना प्रभारी ने कहा कि अवैध शराब का कारोबार करने वाले को पुलिस किसी भी कीमत में नहीं छोड़ेगी. इसे भी पढ़ें-   मणिपुर">https://lagatar.in/pm-modi-on-manipur-and-tripura-tour-said-some-people-want-to-destabilize-manipur-again-for-power/">मणिपुर

और त्रिपुरा दौरे पर पीएम मोदी , कहा, कुछ लोग सत्ता के लिए मणिपुर को फिर अस्थिर करना चाहते हैं [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही