Search

 
 
 

गढ़वाः युवक ने की आत्महत्या, हो रही थी अंतिम संस्कार की तैयारी; पहुंची पुलिस

परिजनों ने पुलिस को घटनाक की जानकारी नहीं दी और अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे. इसकी भनक मिलते ही प्रभारी थाना प्रभारी सौरभ कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.
 

Garhwa : गढ़वा जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के बंजारी–टंडवा रोड के पास रहने वाले एक युवक मुन्ना कुमार (23 वर्ष) घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने पुलिस को घटनाक की जानकारी नहीं दी और अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे. इसकी भनक मिलते ही प्रभारी थाना प्रभारी सौरभ कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उस दौरान परिजन शव को दाह संस्कार के लिए ले जा जा रहे थे. पुलिस ने उन्हें रोक लिया और शव को कब्जे में लेकर थाना ले गयी.


 मृतक मुन्ना कुमार की मां गीता कुंवर ने बताया कि घटना के समय घर में कोई भी मौजूद नहीं था. घर लौटने पर देखा कि मुन्ना पंखे से ओढ़नी के सहारे झूल रहा था. परिजनों के अनुसार, युवक अविवाहित था. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. प्रभारी थाना प्रभारी सौरभ कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है. युवक की गर्दन पर फंदे का निशान पाया गया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही