Search

गढ़वा : सड़क हादसे में युवक की मौत, कई घायल

Garhwa : जिले के कांडी थाना क्षेत्र के पतिला कांडी मुख्य मार्ग स्थित सेमौरा बांध के पास सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई. बालू लदे ट्रैक्टर से साइड लेने के कारण टेम्पो बांध से नीचे चला गया. उस पर सवार युवक की मौत हो गई. मौके पर उपस्थित जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र के अवैध बालू लदे टैक्टर तेज गति से चलते हैं. जिसके कारण दुर्घटना घटती रहती है. बालू के अवैध कारोबार के कारण ये घटना हुई है. इसे भी पढ़ें–श्रीलंकाई">https://lagatar.in/sri-lankan-captains-innings-did-not-work-india-won-by-67-runs-on-the-basis-of-virats-century/">श्रीलंकाई

कप्‍तान की पारी नहीं आई काम, व‍िराट शतक के दम पर 67 रनों से जीता भारत

परिजनों को मुआवजा देने की मांग

उन्होंने डीसी गढ़वा से मामले को संज्ञान में लेने और परिजनों को उचित मुआवजा दिये जाने की मांग की है. विदित हो कि मंगलवार को भोर में मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन से दस से अधिक सवारी लेकर कांडी जा रहे एक टेम्पो सेमौरा बांध के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि कई लोग जख्मी हो गये. इसे भी पढ़ें– गणतंत्र">https://lagatar.in/the-tableau-of-vaidyanath-dham-will-be-seen-in-the-republic-day-parade/">गणतंत्र

दिवस परेड में दिखेगी वैद्यनाथ धाम की झांकी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp