Search

Garhwa News : एंबुलेंस व्यवस्था चरमराई, 27 में अधिकतर खराब या अनुपयोगी

Garhwa: गढ़वा में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. एंबुलेंस व्यवस्था लगभग ठप नजर आ रही है. कुल 27 एंबुलेंस में बड़ी संख्या या तो पूरी तरह खराब है या सीमित दूरी तक ही चलने की स्थिति में है. जानकारी के अनुसार, 10 एंबुलेंस पूरी तरह से खराब पड़ी हैं. इनमें रंका, डंडई, कांडी, धुरकी, रमकंडा और भवनाथपुर के एक-एक, जबकि सदर क्षेत्र के चार एंबुलेंस शामिल हैं.
 
इसके अलावा 7 एंबुलेंस ऐसी हैं जो खराब होने के बावजूद किसी तरह 20 से 30 किलोमीटर तक ही चल पा रही हैं. इनमें कांडी, रंका, रमना, नगर, मेराल, सदर गढ़वा और मझिआंव के एंबुलेंस शामिल हैं.

Uploaded Image

गढ़वा में खराब पड़ी एंबुलेंस

करीब 8 एंबुलेंस सिर्फ लोकल स्तर पर किसी तरह उपयोग में लाई जा रही हैं. इनमें मझिआंव, बरडीहा, रंका, रमकंडा, चीनिया, नगर और भवनाथपुर के एंबुलेंस शामिल हैं.

सबसे गंभीर बात यह है कि 2 एंबुलेंस पिछले दो वर्षों से दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पड़ी हैं और उनकी कोई सुध लेने वाला नहीं है. ये एंबुलेंस सदर गढ़वा और भंडारीया क्षेत्र की हैं.

जिले में एंबुलेंस की ऐसी स्थिति आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा असर डाल रही है. मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत हो रही है. स्थानीय लोगों ने व्यवस्था सुधारने और खराब एंबुलेंस की मरम्मत की मांग की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही