Search

 
 
 

गारू : तमिलनाडू से शादी करने आया था गांव, सड़क दुर्घटना में चली गई जान

 
Garu (Latehar) : गारू-महुआडांड़ मुख्य मार्ग में गारू थाना क्षेत्र के भवर बंधा नामक जंगल में बाइक दुर्घटना में युवक की मौत हो गयी. युवक की शिनाख्त बारेसांढ़ निवासी रामबिहारी सिंह के 23 वर्षीय पुत्र परमेश्वर सिंह के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार मृतक तमिलनाडु में काम करता था. वह शादी करने के लिए हाल में ही गांव आया था. बुधवार को देर शाम अपनी चचेरी बहन के घर कारवाई पंचायत के कुई गांव गया था. यहां से देर रात्रि अपनी बाइक से लौट रहा था. भवरबंधा के पास बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई. जिससे मौके पर ही उसका मौत हो गयी. जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सोनू कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर को परिजनों को सौंप दिया. इधर परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें : चार">https://lagatar.in/30-thousand-vacant-posts-will-be-filled-within-four-months-champai/">चार

महीने के अंदर 30 हजार रिक्त पद भरे जाएंगे- चंपाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही