Ranchi News: रांची विश्वविद्यालय में 9 सितंबर को आयोजित होने वाले 39वें दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. समारोह में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए गेट पास और ड्रेस का वितरण अब 8 सितंबर, मंगलवार को सुबह 10 बजे से किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें:
दरअसल, झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन के बाद घोषित राजकीय शोक के कारण 7 सितंबर को निर्धारित गेट पास एवं ड्रेस वितरण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था. विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, विद्यार्थी 8 सितंबर को सुबह 10 बजे से निर्धारित स्थल से अपना गेट पास एवं ड्रेस प्राप्त कर सकेंगे.
समारोह में आने वाले अतिथियों, विश्वविद्यालय पदाधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की सुविधा के लिए वाहनों की पार्किंग के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं.
डीन एवं विभागाध्यक्ष (HoD) के वाहन आर्ट्स डी ब्लॉक (D Block) में पार्क किए जाएंगे.
फैकल्टी सदस्यों, विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों/परिजनों के वाहन राम दयाल मुंडा फुटबॉल मैदान (रांची कॉलेज ग्राउंड) में पार्क होंगे.
वीआईपी एवं आमंत्रित अतिथियों के वाहनों के लिए मल्टी परपज एग्जामिनेशन हॉल के समीप पार्किंग की व्यवस्था की गई है.
विश्वविद्यालय प्रशासन ने समारोह में आने वाले सभी लोगों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करने की अपील की है. साथ ही यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

