Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गावां : सभी पैक्सों को जमीनी स्तर से करें मजबूत - विभा सिंह

Gawan (Giridih) : गावां बाजार स्थित कॉपरेटिव बैंक में सोमवार 17 अप्रैल को गावां व तीसरी प्रखंड के सभी पैक्सों के अध्यक्ष की बैठक आयोजित हुई. बैठक में मुख्य रूप से झारखंड राज्य की कॉपरेटिव बैंक की अध्यक्ष विभा सिंह, जयदेव सिंह व आरएम अनूप चन्द्र अग्रवाल शामिल हुए. कॉपरेटिव बैंक की चैयरमेन विभा सिंह का पैक्स अध्यक्षों ने भव्य रूप से स्वागत किया. इसके बाद सभी पैक्स अध्यक्ष से बारी-बारी से समस्याएं सुनी. पैक्स अध्यक्षो ने बताया कि 2011 से ही सभी का ट्रांसपोर्टरों का किराया व कमीशन बकाया है. बताया गया कि गावां प्रखंड में 17 पंचायत है. जिसमे से 4 पैक्स का अपना भवन है. सभी पंचायतों में पैक्स का अपना भवन हो ताकि समान रखने में सुविधा होगी. गावां निवासी सुनील बरनवाल ने कॉपरेटिव बैंक के पॉश मशीन के पिछले एक साल से खराब होनी की शिकायत की. साथ ही वहीं कॉपरेटिव बैंक की एटीएम मशीन लगवाने की भी मांग की. गांवा प्रखंड के प्रतिनिधियों ने कोल्ड स्टोरेज व धान का बीज समय पर किसानों के बीच वितरण करने की मांग की. [caption id="attachment_611025" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/PACS-2-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> पैक्स अध्यक्षों को संबोधित करती विभा सिंह[/caption]

               सारे पैक्सों को ज़िंदा रखना ज़रूरी

कॉपरेटिव बैंक व सहकारिता के चैयरमेन विभा सिंह ने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान बहुत जल्द हो जाएगा. उन्होंने कहा कि एमआर द्वारा सभी पैक्सों को बैंक से संबद्धता लेनी है. उन्होंने कहा कि पहले 5500 रूपये लगाकर बैंको से जुड़ना पड़ता था, जबकि अब 500 रुपये में जुड़ सकते है. पैक्सों को मजबूत करने के लिए सारे पैक्स को जिंदा रखना होगा. उन्होंने व्यापार मंडल को फिर से पुनजीर्वित करने पर ज़ोर दिया.

       किसानों के बीच जल्द होगा राशि का वितरण

2018-19 में किसानों द्वारा जो एक रुपया लेकर टोकन करवाया गया था उसका पैसा भी गिरिडीह जिला में 16 करोड़ 73 लाख आया है. जबकि गावां प्रखंड में 2495 किसानों के लिए 1 करोड़ 44 लाख रुपया आया है. जिसका वितरण अगले कुछ दिनो में होगा. बैठक में बीसीओ धनंजय सिन्हा, खरसान पैक्स अध्यक्ष, नंदलाल प्रसाद, ललित पांडेय, सुधीर शर्मा, अजय कुमार, उपेंद्र सिंह, लक्ष्मी सिंह, अजय साव, महेंद्र सिंह, भट्टू राम, अशोक कुमार, कामदेव साव समेत कई उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bagodar-married-woman-dies-in-suspicious-condition-mother-in-law-accused-of-dowry-murder/">यह

भी पढ़ें : बगोदर : विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत,  सास ससुर पर दहेज हत्या का आरोप [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही