Search

 
 
 

गया : कस्तूरबा विद्यालय में मिड डे मील खाने से 50 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

 
Gaya : गया से बड़ी खबर आ रही है. डुमरिया प्रखंड के कस्तूरबा विद्यालय मैगरा में मिड डे मिल का भोजन खाने से 50 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गयी है. सभी को डुमरिया सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां सभी का इलाज चल रहा है. इनमें से 8 छात्राओं की हालत गंभीर है. एक ही बार इतनी छात्राओं की तबियत बिगड़ने से स्कूल में अफरा-तफरी मच गयी. बताया जा रहा है कि मिड-डे-मील खाने में छिपकली गिर गयी थी. जिसको खाने के बाद छात्राओं को उल्टी और बेहोशी की शिकायत होने लगी. (पढ़ें, हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-asked-ed-and-cbi-what-action-was-taken-in-case-ras-bihari-singh-and-virendra-ram/">हाईकोर्ट

ने ED और CBI से पूछा – रास बिहारी सिंह व वीरेंद्र राम केस में क्या कार्रवाई हुई)

आये दिन सरकारी स्कूलों के मध्याह्न भोजन में आती हैं गड़बड़ी की शिकायतें

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे हैं. कहा जा रहा है कि मिड डे मील का जो भोजन बना था, उसमें छिपकली गिर गयी थी. बता दें कि बिहार में विभिन्न सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी की शिकायतें आती रहती हैं. अबतक ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं , जब मिड डे मील का भोजन खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ी है. इसके बावजूद मिड डे मिल का भोजन बनाते समय सावधानी नहीं बरती जा रही है.
इसे भी पढ़ें : बिना">https://lagatar.in/ileana-dcruz-is-going-to-become-a-mother-without-marriage-fans-are-congratulating/">बिना

शादी किये मां बनने जा रही इलियाना डिक्रूज ! फैंस दे रहे बधाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही