Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गया : नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का सर्च अभियान, AK 47 सहित कई हथियार बरामद

Gaya : गया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. लुटुआ थाना क्षेत्र के लडूईया पहाड़, करीबाडोभा, टिकवाथान क्षेत्रों में पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किये हैं. पुलिस ने जंगलों से एक AK 47 राइफल, 6 मैगजीन, एक जिंदा आईडी, SLR रायफल, एक स्पींग फिल IF रायफल, 90 कारतूस बरामद किये हैं. पुलिस ने मौके पर आईडी को डिफ्यूज किया है. हालांकि किसी नक्सली की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस की इस कार्रवाई से नक्सलियों में हड़कंप मच गया है. (पढ़ें, बार">https://lagatar.in/frequent-urination-can-be-a-sign-of-many-diseases-do-not-ignore/">बार

बार यूरिन आना, कई बीमारियों का संकेत हो सकता है, न करें नजरअंदाज)

औरंगाबाद से भी पुलिस ने किये थे 162 आईईडी बरामद

बता दें कि 28 जनवरी को बिहार पुलिस और सीआरपीएफ की टीम औरंगाबाद के नक्सल प्रभावित क्षेत्र लडुइया पहाड़ में सर्च ऑपरेशन चलाया था. पुलिस ने लडुइया पहाड़ इलाे से 162 आईईडी बरामद कर नष्ट किया था. सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने 13 प्रेशर आईईडी बरामद किये. इसी क्रम में सुरक्षाबल पास के एक गुफा से 149 आईईडी बरामद किये. इस तरह सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. इसे भी पढ़ें : गुजरात">https://lagatar.in/gujarat-paper-leak-of-junior-clerk-recruitment-exam-examinees-took-to-the-streets-in-many-cities-including-godhra-jamnagar/">गुजरात

: जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा का पेपर लीक, गोधरा- जामनगर सहित कई शहरों में परीक्षार्थी सड़कों पर उतरे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही