Search

 
 
 

गयाजी: बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में 2 युवकों की मौत

बिहार में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई. मामला गयाजी के चंदौती थात्रा क्षेत्र का है, जहां सोमवार की अहले सुबह दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार दूर जा गिरे और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.
 

Gayaji : बिहार में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई. मामला गयाजी के चंदौती थात्रा क्षेत्र का है, जहां सोमवार की अहले सुबह दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार दूर जा गिरे और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. 

 


जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह केशरु-धरमपुर पंचायत के धरमपुर गांव निवासी जितेंद्र चौधरी के 22 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार उर्फ कारू और पंचानपुर थाना क्षेत्र के बेलमा गांव निवासी भोली साव के 25 वर्षीय पुत्र सुभाष कुमार किसी काम से निकले थे. दोनों काफी रफ्तार में थे. जैसे ही दोनों केवाली गांव स्थित बीपी आजाद बीएड कॉलेज के समीप पहुंचे दोनों बाइकों के बीच सीधी टक्कर हो गई.

 

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया. दोनों युवकों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया.

 

इस हादसे से ग्रामीणों व परिजनों में आक्रोश है. लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जतायी है. और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है. लगातार हो रही दुर्घटना से लोग डरे हुए. लोग सड़क सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे है. सड़क जाम के कारण कुछ समय तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया और पीड़ित परिवार को सहायता देने की बात कही है. दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही