Search

 
 
 

बिहार: गोपालगंज के थावे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद को लेकर मारपीट

बिहार के गोपालगंज स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ थावे मंदिर परिसर से शनिवार को एक अप्रिय घटना सामने आई है. जहां प्रसाद लेकर हिंसक झड़प हो गई. बताया जा रहा है कि दुकानदार और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद हो गया, जो धीरे-धीरे हिंसक हो गया.
 

Patna: बिहार के गोपालगंज स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ थावे मंदिर परिसर से शनिवार को एक अप्रिय घटना सामने आई है. जहां प्रसाद लेकर हिंसक झड़प हो गई. बताया जा रहा है कि दुकानदार और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद हो गया, जो धीरे-धीरे हिंसक हो गया. इस झड़प में कई श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. 


जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत प्रसाद की कीमत और गुणवत्ता को लेकर हुई. पहले श्रद्धालुओं और दुकानदार के बीच दाम को लेकर कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे मारपीट तक पहुंच गया. आरोप है कि स्थानीय दुकानदारों ने इकट्ठा होकर श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया. जिसके चलते मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई.

 

मंदिर परिसर में काफी देर तक चीख-पुकार का माहौल बना रहा. इससे दर्शन के लिए पहुंचे अन्य श्रद्धालुओं में भी भय फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है.

 

घटना के बाद श्रद्धालुओं ने रोष व्यक्त किया. श्रद्धालुओं का कहना है कि आस्था के केंद्र पर इस तरह की घटना अस्वीकार्य है. भक्तों ने प्रशासन से दोषी दुकानदारों के लाइसेंस कैंसिल करने और मंदिर परिसर में सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही