Search

 
 
 

सहरसा: जमीन विवाद में विवाहिता की घर में घुसकर हत्या, पति ने भागकर बचाई जान

बिहार में जमीनी विवाद ने एक खौफनाक रूप ले लिया. मामला सहरसा के सलखुआ थाना क्षेत्र का है, जहां शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने एक घर में धावा बोल दिया. और रोशनी नामक महिला की हत्या कर दी.
 

Saharsa : बिहार में जमीनी विवाद ने एक खौफनाक रूप ले लिया. मामला सहरसा के सलखुआ थाना क्षेत्र का है, जहां शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने एक घर में धावा बोल दिया. और रोशनी नामक महिला की हत्या कर दी. 

 

जानकारी के अनुसार गांव में बिहारी नामक व्यक्ति की जमीन को लेकर कुछ दिन पहले दो पक्षों में झड़प हुई थी. उस झड़प में दोनों पक्ष के लोगों को चोट आई थी. इसके बाद से मामला शांत हो गया था. इसी रंजिश में दूसरे पक्ष के लोग हथियार के साथ बिहारी के घर घुसे.

 

आवाज सुनकर जब बिहारी ने देखा तो करीब 10-12 लोग हथियार के साथ घर में घुस रहे है. वह डर गया और चिल्लाते हुए छत से कूदकर भाग गया. उसकी पत्नी रोशनी कुमारी कमरे में सो रही थी जो अपराधियों से भाग न सकी. अपराधियों ने चाकू से गोदकर रोशनी की बेरहमी से हत्या कर दी. बिहारी आवाज देकर गांव वालों को इकट्ठा करने लगा तभी अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए वहां से भाग गए. 

 

जब लोग अंदर गए तो उन्होंने देखा कि रोशनी लहूलुहान पड़ी हुई थी. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आसपास के लोगों से अपराधियों के बारे में पूछताछ की जा रही है. घटना के बाद गांव में दहशत के साथ मातम का माहौल है. रोशनी के दो बच्चे है. घटना के समय दोनों नानी के घर में थे.


एसडीपीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है. कुछ दिन पहले मृतका के पति की जमीन को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों के साथ विवाद भी हुआ था. जिसकी प्राथमिकी भी दर्ज करी गए थी. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार लिया जाएगा. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही