Search

 
 
 

बोकारो में काली पट्टी बांध अदा की गई ईद की नमाज, युद्ध के खिलाफ विरोध जताया

जिले में ईद-उल-फितर के मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने अनोखे तरीके से अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. लोगों ने अपने हाथों में काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज अदा की और दुनिया भर में हो रहे युद्ध के खिलाफ विरोध जताते हुए शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया.
 

Bokaro : जिले में ईद-उल-फितर के मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने अनोखे तरीके से अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. लोगों ने अपने हाथों में काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज अदा की और दुनिया भर में हो रहे युद्ध के खिलाफ विरोध जताते हुए शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया.

 

इस दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और सामूहिक रूप से नमाज अदा की. कई लोगों ने सैय्यद अयातुल्लाह अली खामेनई की तस्वीर लेकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और यह संदेश दिया कि वे मजलूमों के दुख में बराबर के सहभागी हैं.

 

इस अवसर पर छात्र नेता अफजल दुर्रानी ने कहा कि आज देशभर में इंसाफ पसंद लोग काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज अदा कर रहे हैं, ताकि दुनिया को यह बताया जा सके कि हम मजलूमों के साथ खड़े हैं और जुल्म के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं.

 

दुर्रानी ने आरोप लगाया कि अमेरिका और इजराइल की नीतियों के कारण दुनिया में बेगुनाहों का खून बह रहा है. उन्होंने कहा कि हाल की घटनाओं ने पूरी इंसानियत को झकझोर दिया है. यह भी कहा कि इस बार ईद सादगी के साथ मनाई जा रही है.


छात्र नेता ने कहा कि यह खुशी का नहीं, बल्कि गम और आत्ममंथन का समय है. उन्होंने फिलिस्तीन और गाजा के लोगों के प्रति एकजुटता जताते हुए कहा कि मौजूदा हालात में कई देशों की खामोशी चिंताजनक है.

 

अफजल दुर्रानी ने देशवासियों से अपील की कि वे ईद को सादगी, सब्र और एकजुटता के साथ मनाएं. साथ ही इंसानियत, अमन और इंसाफ के लिए अपनी आवाज उठाएं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही