Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : पशु तस्करी का भंडाफोड़, चक्रधरपुर के सोनुआ से 23 मवेशी जब्त

झारखंड पुलिस पशु तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. ताजा मामला चक्रधरपुर अनुमंडल के सोनुआ थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 मवेशियों को जब्त किया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  चाईबासा पुलिस ने पशु तस्करी का भंडाफोड़ किया है. चक्रधरपुर अनुमंडल के सोनुआ थाना क्षेत्र से पुलिस ने तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 23 मवेशियों को जब्त किया है. 

 

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि बांसकटा से सोनुआ की ओर आने वाली मुख्य सड़क के जरिए अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी की जा रही है.  सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने छापेमारी की और मौके से 23 मवेशियों को बरामद किया.

 

बरामद सभी मवेशियों को पुलिस ने जब्त कर सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इस तस्करी गिरोह में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही