Search

 
 
 

बोकारो : चंद्रपुरा में उपद्रवियों का तांडव, ट्रांसपोर्टिंग में लगी हाईवा में आगजनी, चालक को पीटा

जिले के बेरमो अनुमंडल अंतर्गत चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 10:15 बजे उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया है. डीवीसी पावर प्लांट साइडिंग पर ऐश (राख) ट्रांसपोर्टिंग कार्य में लगी पीएमपी इंफ्राटेक कंपनी की एक हाईवा में आगजनी की गई है. साथ ही वाहन चालक के साथ मारपीट की गई है.
 
  • एसपी ने लिया जायजा

Bokaro :  जिले के बेरमो अनुमंडल अंतर्गत चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 10:15 बजे उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया है. डीवीसी पावर प्लांट साइडिंग पर ऐश (राख) ट्रांसपोर्टिंग कार्य में लगी पीएमपी इंफ्राटेक कंपनी की एक हाईवा में आगजनी की गई है. साथ ही वाहन चालक के साथ मारपीट की गई है. 

 

घटना की सूचना मिलते ही बोकारो एसपी हरविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. उन्होंने पीड़ित चालक और कंपनी के कर्मियों से पूरी घटना की जानकारी ली. एसपी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि मामले में शामिल उपद्रवियों की शीघ्र पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

 

फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही