Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई ईद उल फितर की नमाज

राजधानी के सभी मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा के बीच ईद उल फितर की नमाज अदा की गई. इस दौरान आईजी रांची सह एडीजी सीआईडी मनोज कौशिक ने खुद शहर में घूम-घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  राजधानी के सभी मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा के बीच ईद उल फितर की नमाज अदा की गई. इस दौरान आईजी रांची सह एडीजी सीआईडी मनोज कौशिक ने खुद शहर में घूम-घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. 

 

बता दें कि सुबह से ही ईदगाह परिसर में बच्चों से लेकर बुजुर्ग नामाजियों की भीड़ उमड़ने लगी थी. सफेद लिबास और इत्र की खुशबू से पूरा शहर सराबोर हो गया. सभी ने नामाज अदा करने के बाद एक-दूसरे को मुबारकबाद दी. 

 

ईद की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद अब प्रकृति पर्व सरहुल का जुलूस निकाला जाएगा. इसको लेकर भी रांची पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है. रांची में दो हजार अतिरिक्त जवान की तैनाती की गई है, जो हर प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखेगी. 

Uploaded Image

गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद देते लोग

Uploaded Image

नामाज अदा कर घर जाते लोग

Uploaded Image

नमाज अदा करने के लिए सड़कों पर बैठे लोग

Uploaded Image

 

Uploaded Image

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही