Search

 
 
 

चारों ओर सरहुल की गूंज, मुख्य पाहन ने इस वर्ष अच्छे बारिश होने की भविष्यवाणी की

प्रकृति पर्व सरहुल के मौके पर रांची के मुख्य पाहन जगलाल पाहन ने पारंपरिक रीति-रिवाज से घड़ों में रखे पानी को देखकर इस वर्ष अच्छी बारिश होने की भविष्यवाणी की है. इससे पहले ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ पाहन जगलाल पाहन, दीपक हेमरोम, रौशन हेमरोम, कुलदीप हेमरोम और अंतो हेमरोम अपने आवास से सूप में पूजा सामग्री सरय फूल, दीप अक्षत और सिंदुर लिए हुए निकलकर सरना स्थल पर पहुंचे.
 

Ranchi: प्रकृति पर्व सरहुल के मौके पर रांची के मुख्य पाहन जगलाल पाहन ने पारंपरिक रीति-रिवाज से घड़ों में रखे पानी को देखकर इस वर्ष अच्छी बारिश होने की भविष्यवाणी की है. इससे पहले ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ पाहन जगलाल पाहन, दीपक हेमरोम, रौशन हेमरोम, कुलदीप हेमरोम और अंतो हेमरोम अपने आवास से सूप में पूजा सामग्री सरय फूल, दीप अक्षत और सिंदुर लिए हुए निकलकर सरना स्थल पर पहुंचे. 

 

परंपरा के मुताबिक, यहां उन्होंने तीन बार पूजा स्थल का परिक्रमा किया. जहां दो घड़ों में रखे पानी और सरना स्थल की पूजा की और सरना स्थल पर दीप प्रज्ज्वलित किए. उन्होंने घड़ा पर अक्षत और टिका सिंदूर लगाए. जिसके बाद उन्होंने सरना मां, ईष्ट देव, जल देवता, ग्राम देवता और सूर्य भगवान सिंगबोंगा की पूजा अर्चना की.

 

पूजन के उपरांत देश दुनिया की सुख, शांति, समृद्धि की कामना की. मुख्य पाहन ने कहा कि इस बार भी खेती-बाड़ी बढ़िया होगी. बता दें, बीते दिन 20 मार्च की शाम सरना स्थल पर ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही