Search

 
 
 

ईद पर दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम पहुंचा बिहार, भावुक हुआ परिवार

दिल्ली दंगा साजिश मामले में आरोपी शरजील इमाम करीब 6 साल बाद 21 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे.  बिहार के जहानाबाद जिले के काको स्थित अपने घर पहुंचने पर शरजील इमाम के परिवार वाले भावुक हो गए. लगभग 2100 दिनों के लंबे इंतजार के बाद उनके घर लौटने पर परिवार और गांव में खुशी और भावुक माहौल देखने को मिला.
 

Patna: दिल्ली दंगा साजिश मामले में आरोपी शरजील इमाम करीब 6 साल बाद 21 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे.  बिहार के जहानाबाद जिले के काको स्थित अपने घर पहुंचने पर शरजील इमाम के परिवार वाले भावुक हो गए. लगभग 2100 दिनों के लंबे इंतजार के बाद उनके घर लौटने पर परिवार और गांव में खुशी और भावुक माहौल देखने को मिला. ईद के मौके पर उनके लौटने से परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण है. 


दिल्ली की कोर्ट ने मानवीय आधार पर शरजील इमाम को 20 मार्च से 30 मार्च तक अंतरिम जमानत (पेरोल) दी है. उनके वकील ने कोर्ट में दलील दी कि, उनके भाई मुजम्मिल इमाम का निकाह 25 मार्च को लखनऊ में होना है और 28 मार्च को रिसेप्शन होना है.  साथ ही उनकी मां भी लंबे समय से बीमार चल रही हैं. कोर्ट ने इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जमानत दी है. 


शरजील इमाम ने जेल से बाहर आने के बाद अपने परिजनों और शुभचिंतकों से मुलाकात की. साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी. शरजील के भाई मुजम्मिल इमाम ने कहा कि 6 साल बाद यह पहला अवसर है जब शरजील घर पर हम सभी के साथ हैं. उनके आने से पूरे परिवार और गांव में खुशी का माहौल है. उन्होंने न्यायपालिका पर विश्वास जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि देर से ही सही, न्याय अवश्य मिलेगा.

 


बता दें, कोर्ट ने पेरोल के दौरान शरजील इमाम पर कई सख्त शर्तें लगाई हैं. उन्हें किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी गई है. वे सिर्फ परिवार व करीबी रिश्तेदारों से ही मिल सकेंगे. इसके अलावा, उन्हें निर्धारित क्षेत्र के अंदर ही रहना होगा. इसके अलावा किसी भी राजनीतिक गतिविधि से दूर रहना होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही