Search

 
 
 

पलामू :  33 हजार लाइन मरम्मत के दौरान करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत

जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत तुकबेरा गांव में शुक्रवार रात बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई. मृतक की पहचान 40 वर्षीय नागेंद्र पासवान के रूप में हुई है. 33 हजार बिजली लाइन ठीक करने के दौरान खंभे में करंट आने से नागेंद्र गिर गए और उनकी मौत हो गई.
 

Palamu :  जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत तुकबेरा गांव में शुक्रवार रात बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई. मृतक की पहचान 40 वर्षीय नागेंद्र पासवान के रूप में हुई है. 33 हजार बिजली लाइन ठीक करने के दौरान खंभे में करंट आने से नागेंद्र गिर गए और उनकी मौत हो गई.  

 

 

बताया जाता है कि शुक्रवार शाम तेज आंधी और बारिश के कारण पाटन मोड़ के पास 33 हजार वोल्ट की बिजली लाइन में फॉल्ट आ गया था, जिससे तुकबेरा-पाटन इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी. नागेंद्र पासवान बिजली लाइन की मरम्मत करने गए थे. 

 

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मरम्मत शुरू करने से पहले ग्रिड से शटडाउन लिया गया था, लेकिन काम के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की वजह से लाइन में अचानक करंट दौड़ गया, करंट लगने से उन्हें जोरदार झटका लगा और वे बिजली के खंभे से नीचे गिर गए.

 

नागेंद्र पासवान ऊंचाई से गिरने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही