Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : रेलवे स्टेशन के पास अफीम तस्करी का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन के आसपास अफीम की बिक्री कर रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.
Advertisement
Advertisement

Palamu : जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन के आसपास अफीम की बिक्री कर रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.

Uploaded Image

जानकारी के अनुसार, 19 मार्च 2026 की रात करीब 11:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग मादक पदार्थों की तस्करी के उद्देश्य से रेलवे स्टेशन के पास सक्रिय हैं. सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी की गई.

 

कार्रवाई के दौरान गांधी मैदान के पास रेलवे लाइन के किनारे दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया. तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 1.263 किलोग्राम अफीम और दो रेडमी मोबाइल फोन बरामद किए गए.

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश कुमार रजक (32 वर्ष) और सत्यदेव यादव (35 वर्ष), दोनों की पहचान सिमरिया थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

 

इस कार्रवाई में पुलिस के कई अधिकारी और जवान शामिल रहे. फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही