Search

 
 
 

सरहुल पर सिरमटोली सरना स्थल पहुंचे CM हेमंत, पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की

राजधानी में प्रकृति पर्व सरहुल के मौके पर आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला. भव्य शोभायात्रा के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केंद्रीय सरना स्थल, सिरमटोली पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की. इस दौरान हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं.
 
  • राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की

Ranchi :   राजधानी में प्रकृति पर्व सरहुल के मौके पर आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला. भव्य शोभायात्रा के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केंद्रीय सरना स्थल, सिरमटोली पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की. इस दौरान हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं.

 

Uploaded Image

 

इससे पहले सुबह से ही सिरमटोली सरना स्थल पर सरना धर्मावलंबियों की भारी भीड़ उमड़ती रही. पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज और नृत्य-गीतों के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. लोगों ने सखुआ पेड़ की पूजा कर प्रकृति के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट की.

 

हजारों श्रद्धालुओं ने ‘मां सरना’ को जल अर्पित कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. पूरा माहौल पारंपरिक सरना  वेशभूषा में रंगा नजर आया, जहां हर ओर उत्सव और श्रद्धा का संगम दिखा.

 

Uploaded Image

 

Uploaded Image

 

इस अवसर पर पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय, पूर्व शिक्षामंत्री गीताश्री उरांव समेत कई गणमान्य लोग और आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. सरहुल शोभायात्रा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही