Search

Gayaji News : मगध विवि घोटाले में राज्यपाल ने VC शशि प्रताप को पद से हटाया, दिलीप केसरी बने प्रभारी

Gayaji : बिहार के राज्यपाल ने मगध विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही को पद से हटा दिया है. उनकी जगह प्रो. दिलीप केसरी को नया प्रभारी कुलपति नियुक्त किया गया है. 

 

राज्यपाल सचिवालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि प्रभारी कुलपति दिलीप केसरी राज्यपाल की मंजूरी के बगैर कोई नीतिगत फैसला नहीं लेंगे. यह कार्रवाई विश्वविद्यालय में 150 से 200 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के आरोपों के तूल पकड़ने के बाद की गई. 

 

भाजपा नेता सुशील कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मगध विश्वविद्यालय में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की शिकायत की थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रो. शशि प्रताप शाही ने विश्वविद्यालय कोष से 150 से 200 करोड़ रुपये की अवैध निकासी की. 


सुशील कुमार सिंह ने मांग की थी कि शाही को तत्काल हटाया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराई जाए. उन्होंने राज्यपाल सचिवालय की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा थे कि शिकायतें उसी VC के पास भेज दी जाती हैं, जिन पर कार्रवाई होनी चाहिए.

 

इस मामले में पटना हाईकोर्ट में जनहित याचिका (CWJC No-5762/2026) भी दायर की गई है. कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और पीड़ितों ने राज्यपाल सचिवालय में शपथ-पत्र सहित शिकायतें दर्ज कराई थीं.


पूर्व सांसद के पत्र के बाद बिहार के शैक्षणिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है. विपक्षी दलों के अलावा छात्र संगठन और शिक्षक भी इस मुद्दे पर सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन से जवाब मांग रहे हैं. अब जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर सबकी नजर है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//