Search

 
 
 

गम्हरिया प्रखंड वार्ड 12 की गायत्री देवी ने बांटी छठ की पूजन सामग्री

 
Aditypur : हिंदुओ के आस्था का महापर्व छठ पूजा को देखते हुए कई सामाजिक संगठन के अलावे कई समाजसेवी भी बढ़-चढ़कर पूजा करने वाले लोगों की सेवा में आगे आते हैं. 10 नवंबर को छठ का पहला अर्घ्य होगा. इसे देखते हुए जिले के समाजसेवी मनोज सिंह और गम्हरिया प्रखंड के भाग 12 की जिला परिषद प्रत्याशी गायत्री देवी पूरी टीम के साथ गम्हरिया के बलरामपुर, बोलाईडीह और छोटा गम्हरिया में नींबू और नारियल का वितरण किया. जिला परिषद प्रत्याशी गायत्री देवी ने बताया कि छठ महापर्व में वह पूर्व से ही निरंतर अपनी सेवा देती आई हैं. इस बार भी व्रतियों को यथासंभव सहयोग करेंगी. टीम में उनके साथ हरिशंकर सिंह, गोरा सिंह, रजनी तिवारी, रामेश्वर ठाकुर, दुर्गा तिवारी, दिनेश सिंह, वीरेंद्र यादव, इंदु देवी, मंजू देवी और दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे. इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/patna-in-beur-jail-13-female-and-nine-male-prisoners-will-perform-chhath-festival-the-jail-administration-has-arranged/">पटना

: बेऊर जेल में 13 महिला और नौ पुरूष कैदी करेंगे छठ पर्व, जेल प्रशासन ने की व्यवस्था
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही