Search

 
 
 

गेतलसूद डैम का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, गेट नंबर 4 खोला गया

झारखंड में बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश  ने जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ा दिया है. रांची के गेतलसूद डैम का जलस्तर भी लगातार बढ़ता जा रहा है और यह 1930 आरएल फीट यानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है. जलस्तर बढ़ता देख जल प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार की सुबह में गेट नंबर 4 खोल दिया है.
 

Ranchi : झारखंड में बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश  ने जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ा दिया है. रांची के गेतलसूद डैम का जलस्तर भी लगातार बढ़ता जा रहा है और यह 1930 आरएल फीट यानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है. जलस्तर बढ़ता देख जल प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार की सुबह में गेट नंबर 4 खोल दिया है.

 

 

प्रबंधन ने डैम में जमा पुराने गाद को बाहर निकालने के लिए दोनों स्लूइस गेट को भी एक-एक फीट तक खोला है. इससे डैम से पानी के साथ गाद भी बाहर निकल रही है, जिससे जलप्रवाह और सफाई दोनों में मदद मिल रही है.

 

 

डैम प्रबंधन के अनुसार,  बारिश के कारण जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे डैम पर दबाव बढ़ रहा है. सुरक्षा के मद्देनजर गेट खोलकर अतिरिक्त पानी छोड़ा गया, ताकि डैम की संरचना सुरक्षित रहे और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा न हो.

 

प्रशासन ने डैम के आसपास के ग्रामीण इलाकों को सतर्क रहने की सलाह दी है. वहीं  स्थानीय लोगों को डैम के पास अनावश्यक रूप से आने के लिए मना किया है.  प्रशासन ने संभावित खतरे को देखते हुए निगरानी तेज कर दी है.

 

 

गौरतलब है कि गुरुवार की शाम को गेतलसूद डैम का जलस्तर 1929 आरएल फीट तक पहुंच गया था.  डैम की कुल क्षमता 1936 आरएल फीट है. लेकिन मॉनसून को देखते हुए एतिहातन एक रेडियल गेट को 6 इंच तक खोला गया था

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही