Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जातिगत जनगणना कराएं, संख्या के आधार पर दें आरक्षण : रमेश राव पायलट

Arun Kumar Yadav Garhwa :  गढ़वा जिला मुख्यालय में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की ओर से नवादा मोड़ स्थित आशीर्वाद मैरिज हॉल में शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण के पूजा अर्चना के बाद की गई. उससे पूर्व रंका मोड़ पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर शोभा यात्रा की शुरुआत की गई. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अखिल भारतीय यादव महासभा हरियाणा के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पायलट ने कहा कि आज यादव महासभा का 100 वर्ष पूरा हो गया. यह सबसे बड़ा और सबसे पुराना संगठन है. इसे भी पढ़ें:दबी">https://lagatar.in/discussion-with-tight-tongue-lest-brothers-name-should-also-be-taken-sir/">दबी

जुबान से चर्चा… कहीं भैया का नाम भी साहब न ले लें !

अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग

उन्होंने कहा कि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के माध्यम से सरकार के समक्ष हमारी दो मांगे हैं. अहीर रेजिमेंट का गठन करना और जातिगत जनगणना शामिल है. उन्होंने कहा कि सरकार जातिगत जनगणना कराकर जातियों की संख्या के आधार पर आरक्षण तय करें. आज यादव समाज के युवाओं को नेतृत्व करने की क्षमता और शिक्षा के प्रति गंभीरता से विचार करनी चाहिए. रमेश पायलट ने कहा कि कई राज्यों में यादव महासभा का नेतृत्व मजबूत है लेकिन कई राज्यों में अभी भी यादव समाज को संगठित कर एक कुशल नेतृत्व की जरूरत है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/jjjj-3-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

वहीं युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप बेहेरा ने कहा कि आज यादव समाज के युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ राजनीति में भी नेतृत्व के लिए आगे आना चाहिए. उन्होंने कहा कि सूरज तभी बना जा सकता है जब तक सूरज के जैसा तपना नहीं सीख सकते. उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय यादव महासभा शुरू से ही अहीर रेजिमेंट की मांग कर रहा है. जिसे केंद्र और सभी राज्य की सरकार को गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए अहीर रेजिमेंट का गठन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब तक अहीर रेजिमेंट का गठन नहीं हो जाता है तब तक हमारे समाज का आंदोलन चलता रहेगा. जबकि प्रदेश अध्यक्ष पितांबर दास ने कहा कि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की ओर से शताब्दी समारोह की शुरुआत झारखंड के देवनगरी देवघर से इसकी शुरुआत की गई है. आज गढ़वा में शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हमें राज्य सरकार से मांग है कि वह जातिगत जनगणना शुरू कराए. जातिगत जनगणना के बाद जाति के संख्या के आधार पर आरक्षण तय होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जब तक अहीर रेजिमेंट और जातिगत जनगणना सरकार शुरू नहीं कराती है तब तक अखिल भारतीय यादव महासभा का आंदोलन इसी तरह चलता रहेगा. इसे भी पढ़ें:धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-allotment-of-600-beneficiaries-of-pm-housing-canceled-corporation-will-recover-money/">धनबाद

: पीएम आवास के 600 लाभुकों का आवंटन रद्द, निगम वसूलेगा पैसा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/jjj-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

मौके पर ये मौजूद थे

मौके पर क्रांति यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग कुमार मंडल, मिशन अहीर रेजिमेंट के प्रदेश संयोजक हृदयानंद यादव, प्रदेश महासचिव अनिता सिंह यादव, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता सुधाकर कुलवंत, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय सचिव मनोज यादव, केपी यादव, गोरे लाल यादव, संजय प्रसाद यादव, प्रांतीय यादव महासभा के प्रदेश महासचिव अजय प्रसाद यादव, गढ़वा जिला परिषद उपाध्यक्ष सत नारायण यादव समेत कई लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही