Search

15 से 18 वर्ष के विद्यार्थियों का कोविड टीकाकरण करवाएं :  लातेहार DC

Latehar: लातेहार उपायुक्त अबु इमरान ने मंगलवार को टीकाकरण कार्य का जायजा लिया. डीसी ने लातेहार शहरी क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में जाकर 15 से 18 वर्ष के विद्यार्थियों के टीकाकरण कार्य का जायजा लिया. उपायुक्त इस क्रम में प्लस टू उच्च विद्यालय लातेहार और बालिका उच्च विद्यालय लातेहार पहुंचे. उपायुक्त ने टीकाकरण कार्य के लिए विद्यालय में प्रतिनियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए 15 से 18 वर्ष के विद्यार्थियों का टीकाकरण करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-   मणिपुर">https://lagatar.in/pm-modi-on-manipur-and-tripura-tour-said-some-people-want-to-destabilize-manipur-again-for-power/">मणिपुर

और त्रिपुरा दौरे पर पीएम मोदी , कहा, कुछ लोग सत्ता के लिए मणिपुर को फिर अस्थिर करना चाहते हैं        

एक भी छात्र टीकाकरण से वंचित नहीं रहे

DC अबु इमरान ने कहा कि विद्यालय के सभी 15 से 18 वर्ष के विद्यार्थियों का कोविड टीकाकरण करवाएं. 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग का एक भी छात्र टीकाकरण से वंचित नहीं रहे. कोविड से लड़ने में टीकाकरण काफी कारगर है. यह लड़ाई हस सभी को मिलकर लड़नी है. इसे लेने के साथ ही सतर्क रहें और मास्क का उपयोग करते रहें. इसे भी पढ़ें-   मोदी,">https://lagatar.in/modi-is-caught-between-rakesh-tikait-and-satyapal-malik/">मोदी,

राकेश टिकैत और सत्यपाल मलिक के बीच फंस गये हैं        
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//