Patna News: लाइफ सर्टिफिकेट का सत्यापन नहीं होने पर पेंशनधारियों को पेंशन मिलना बंद हो सकता है. बिहार सरकार इसके लिए विशेष अभियान चला रही है. वैसे लाभार्थी जो अपना लाइफ सर्टिफिकेट यानी जीवन प्रमाणीकरण वेरिफाई नहीं कराये हैं, वो 30 सितंबर 2026 के पहले करा लें, नहीं तो पेंशन की राशि उनके बैंक खाते में आना बंद हो जाएगी.
इसे भी पढ़ें:
सरकार की अपील के बाद भी राज्य में 17 लाख से अधिक पेंशनधारियों का लाइफ सर्टिफिकेट लंबित है. ऐसी स्थिति में सरकार अब इस काम को जल्द से जल्द पूरा करने में जुटी है.
जानकारी के मुताबिक सामाजिक सुरक्षा निदेशालय की 38 जिलों की रिपोर्ट में पटना में करीब 1.37 लाख, जबकि गया जी में एक लाख के करीब लाइफ सर्टिफिकेट वेरिफाई होना बाकी है.
मुजफ्परपुर में 1.3 लाख से ज्यादा पेंशनधारियों का लाइफ सर्टिफकेट बाकी है. इनमें सबसे ज्यादा मामले मुशहरी प्रखंड के हैं. यहां 13 हजार से ज्यादा लाभर्थियों का विरिफिकेशन पेंडिंग है.
डीएम कुमार गौरव ने सभी बीडीओ को प्रखंवार अभियान तेज करने का निर्देश दिया है. सभी बीडीओ को रोजाना शिविर को रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

