Ghatshila (Rajesh Chowbey) : देव स्नान पूर्णिमा पर जय जगन्नाथ सेवा समिति ट्रस्ट मऊभंडार की ओर से रविवार को 1001 महिलाओं द्वारा विशाल कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा से पूर्व बाजे गाजे के साथ महिलाएं मंदिर परिसर से कलश लेकर मऊभंडार स्वर्णरेखा नदी घाट पहुंची. नदी घाट पर पूजा-अर्चना कर कलश में जल लेकर सभी मुख्य सड़क होते हुए मंदिर पहुंची. कलश यात्रा मंदिर पहुंचने के पश्चात पुजारी संजय त्रिपाठी, निरंजन सतपति, एसके तिवारी तथा मृणाल राय ने भगवान महाप्रभु जगन्नाथ का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ देव स्नान कराया. तत्पश्चात वस्त्र आदि पहनाने के बाद भगवान का भव्य श्रृंगार किया गया. पूजा अर्चना के पश्चात महाप्रभु को महा भोग अर्पण किया गया. साथ ही साथ उपस्थित भक्तों के बीच कमेटी की ओर से महाप्रसाद वितरण किया. [caption id="attachment_657590" align="aligncenter" width="600"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/ghatshila-puja-2.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> कलश यात्रा में शामिल महिलाएं[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-take-advantage-of-one-time-outstanding-electricity-bill-deposit-scheme-by-june-30-gm/">जमशेदपुर
: 30 जून तक उठाएं एकमुश्त बकाया बिजली बिल जमा योजना का लाभ – जीएम

Leave a Comment