Search

 
 
 

घाटशिला : आंध्र प्रदेश से अयोध्या के लिए निकले 18 पदयात्री पहुंचे घाटशिला

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : आंध्र प्रदेश से राम जन्मभूमि अयोध्या नगरी के लिए पदयात्रा पर निकले 18 सदस्यों का जत्था शुक्रवार की सुबह घाटशिला होते हुए गालूडीह रंकिणी मंदिर के लिए रवाना हुआ. घाटशिला में आरएसएस के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने पदयात्रा पर निकले सदस्यों का भव्य स्वागत कर उन्हें रवाना किया. अध्यक्ष श्रीयंत रामकोटी सुब्बाराव गुरु इस पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं. उनके साथ मंगा बाबू गुरु स्वामी सहयोगी हैं. महापदयात्रा में 18 लोग शामिल हैं, जिसमें 4 महिला व 14 पुरुष हैं. महा पदयात्रा लगभग 1800 किमी दूरी तय कर लगभग 75 दिनों में श्री राम जन्मभूमि अयोध्या पहुंचेगी. इसे भी पढ़े :कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-mob-forcibly-entered-madrassa-slogans-raised-by-jai-shri-ram-worshiped-in-a-corner-obesi-targeted-bjp/">कर्नाटक

: मदरसे में जबरन घुसी भीड़, जय श्री राम के लगाये नारे, एक कोने में की पूजा, ओवैसी ने BJP पर साधा निशाना

पदयात्रा में कई पवित्र तीर्थों का भी किया जा रहा है भ्रमण : श्रीयंत रामकोटी

श्रीयंत रामकोटी सुब्बाराव ने बताया कि पदयात्रा में कई पवित्र तीर्थों का भी भ्रमण किया जा रहा है. यह यात्रा आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, उत्तर प्रदेश होकर जाएगी. इस पदयात्रा का उद्देश्य युवा पीढ़ी को सही मार्गदर्शन कराना है. वर्तमान समय में कोई पैदल चलना नहीं चाहता है. पैदल चलना तो स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है. साथ ही विभिन्न प्रांतों के रीति रिवाज, रहन-सहन, खान-पान आदि का भी स्मरण करना मनुष्य के लिए जरूरी है, इसलिए इस पदयात्रा की शुरुआत की गई है. विदित हो कि यह पदयात्रा 21 अगस्त 2022 को आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के गोंदचा गांव से शुरू की गई है. इसे भी पढ़े : खूंटी">https://lagatar.in/khunti-13-girls-freed-from-the-clutches-of-smugglers/">खूंटी

: तस्करों के चंगुल से 13 बच्चियों को कराया गया मुक्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही