Search

 
 
 

घाटशिला : वीर शहीद दिलीप बेसरा की मनाई गई 19वीं शहादत दिवस

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : वीर शहीद दिलीप बेसरा की 19वीं शहादत दिवस शुक्रवार को गोपालपुर स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के समीप वीर शहीद दिलीप बेसरा की अदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाया गया. इस मौके पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत ने कहा शहीद दिलीप बेसरा का शहादत जम्मू कश्मीर के हया क्षेत्र में हुआ है. वे बिहार रेजीमेंट 24 राष्ट्रीय राइफल के जवान थे. इसे भी पढ़ें : अदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-journalist-sends-legal-notice-to-jdu-leader-in-fraud-case/">अदित्यपुर

: धोखाधड़ी मामले में पत्रकार ने जदयू नेता को भेजा लीगल नोटिस
मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत बेनाशोल गांव में जन्म हुआ था. शहीद दिलीप बेसरा की माता फुलमनी बेसरा एवं पिता सिंहराय बेसरा आज भी आपने वीर सपूत के शहीद होने पर गर्व से सीना चौड़ा कर कहते हैं कि उनका बेटा मातृभूमि के लिए अपनी प्राण को न्योछावर किया था. यदि और हमारे पुत्र होते तो मैं जरूर सेवा में भेजता. इसे भी पढ़ें : बोले">https://lagatar.in/jairam-ramesh-said-rahul-gandhi-is-an-experienced-player-of-politics-and-chess-he-makes-his-moves-thoughtfully/">बोले

जयराम रमेश, राहुल गांधी राजनीति और शतरंज के मंजे हुए खिलाड़ी, सोच समझ कर दांव चलते हैं…
उन्होंने कहा कि शहीद गांव के रूप में बेनाशोल को पहचान दिलाने के लिए विधायक रामदास सोरेन के सामने शाहिद दिलीप बेसरा स्मारक समिति द्वारा रोड मैप रखा जाएगा. श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से शहीद के माता पिता सहित काजल डॉन, प्रताप दास, कमल दास, शिवम शर्मा, विष्णु शर्मा, सूरज गोप, विपिन सोरेन मुख्य रूप से उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही