Search

 
 
 

घाटशिला : मालवाहक ऑटो पलटने से एक राहगीर घायल, बाल-बाल बचा चालक

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के दहीदाड़ा स्थित राम कृष्ण मठ के समीप बुधवार को अचानकएक मालवाहक ऑटो पलट जाने से पैदल जा रहा एक राहगीर विजय ठाकुर घायल हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस अपने वाहन से ही घायल को उठाकर प्राथमिक उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंची. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल स्थानीय नर्सिंग होम के कर्मचारी विजय ठाकुर को छोड़ दिया गया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-road-to-badshol-chhath-ghat-turned-into-potholes-full-of-bushes-on-the-ghat/">चाकुलिया

: बड़शोल छठ घाट जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील, घाट पर झाड़ियों की भरमार
उसे बेहतर इलाज के लिए नर्सिंग होम संचालक अपने साथ ले गए. घटना के संबंध में बताया जाता है कि ऑटो घाटशिला से मऊभंडार की ओर जा रहा था तभी दाहीगोड़ा राम कृष्ण मठ के समीप अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया. इस दुर्घटना में राहगीर विजय ठाकुर सड़क पर गिर गए जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई. इधर, हरिणदुकडी गांव निवासी ऑटो चालक प्रभास मन्ना इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही