Search

 
 
 

घाटशिला : दिव्यांगता शिविर में कुल 145 लोगों की हुई जांच

 
Ghatshils (Rajesh Chowbey) : उपायुक्त विजया जाधव के निर्देशानुसार शुक्रवार को अनुमंडल अस्पताल घाटशिला परिसर में दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मानसिक रोग विशेषज्ञ डा. दीपक गिरी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. दिव्यांशु शेखर, आंख, नाक, गला विशेषज्ञ डॉ. चारुमति, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. कंचन वाला सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी द्वारा कुल 145 मरीजों का जांच किया गया. शिविर के संबंध में घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर टुटू ने बताया कि मानसिक रोग से पीड़ित कुल 23 लोगों का जांच किया गया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-unknown-truck-collided-with-bike-one-killed-three-injured/">चांडिल

: अज्ञात ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
इसके अलावा नाक, कान, गला से संबंधित कुल 32, हड्डी से संबंधित कुल 59 तथा आंख से संबंधित 21 लोगों का जांच किया गया. इन लोगों का दिव्यांग का प्रमाण पत्र के लिए आवेदन लिया गया है. उपयुक्त मरीज का आवेदन स्वीकृत कर संबंधित विभाग को सिविल सर्जन कार्यालय से भेज दिया ताकि वैसे व्यक्ति को विवेकानंद प्रोत्साहन राशि दी जा सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही