Search

 
 
 

घाटशिला : अमाईनगर स्वर्णरेखा नदी पुल से युवक ने कूदकर दी जान

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : अज्ञात युवक ने अमाईनगर स्वर्णरेखा नदी पुल से गुरुवार सुबह कूदकर आत्महत्या कर ली. प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. लोगों ने बताया कि घाटशिला के साढपुरा मुहल्ला से एक 24 वर्षीय युवक शुभम भगत सुबह 5 बजे घर से निकला था. वह अबतक वापस घर नहीं लौटा है. थाना के एसआई गोविंद कुमार साहू एवं विवेक कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. परिजनों को शक है कि शुभम ने ही नदी से छलांग लगा कर आत्महत्या की है. अबतक उसके दोनों मोबाइल फोन स्विच ऑफ बता रहा है. इसे भी पढ़ें :जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-raids-continue-on-second-day-at-liquor-baron-yogendra-tiwaris-hideouts/">जामताड़ा

: शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी के ठिकानों पर दूसरे दिन भी छापेमारी जारी

एनडीआरएफ की टीम को बुलाया जा रहा है

पुलिस ने बताया कि नदी में पानी काफी ज्यादा होने के कारण कोई भी मछुआरा नदी में उतरने को तैयार नहीं पुलिस पदाधिकारी ने इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी है. एनडीआरएफ की टीम आने के बाद ही शव खोजने की तैयारी की जाएगी. अब तक यह संशय का विषय बना हुआ है कि आखिर नदी में कूदने वाला युवक शुभम ही है या कोई दूसरा है. शुभम कल बेंगलुरु जाने वाला था. तेज बारिश के कारण नहीं जा सका कोलकाता से फ्लाइट की टिकट भी बुक हुई है. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-youth-commits-suicide-by-hanging-relatives-in-shock/">धनबाद

: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सदमें में परिजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही