Ghatshila (Rajesh Chowbey) : दुर्गा पूजा के साथ ही दसाई नृत्य का भी समापन सोमवार को हो गया. दसाई नृत्य मंडलियों ने विभिन्न गांव का भ्रमण करते हुए नृत्य पेश किया. जानकारी हो कि दसाई नृत्य जनजातियों का प्रमुख नृत्य है. इसमें युवाओं की टोली पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य करते है. इस नृत्य में एक खास प्रकार के वाद्य यंत्र "भुवांग" का प्रयोग करते है. घाटशिला की जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू क्षेत्र भ्रमण के दौरान कहीं भी दसाई नृत्य टोली मिल जाती है तो उपहार व सम्मान देना नहीं भूलती हैं. श्रीमती मुर्मू ने कहा कि आधुनिकता के दौर में पारंपरिक नृत्य अपना अस्तित्व खोता जा रहा है. ऐसे में इसको बढ़ावा देना जरूरी है. पारंपरिक नृत्य के संरक्षण व संवर्धन से जनजातीय संस्कृति महफूज रहेगी. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-vaishno-devi-temple-to-be-built-in-nsmc-hospital/">Adityapur
: एनएसएमसी अस्पताल में बनेगा वैष्णो देवी मंदिर [wpse_comments_template]
Ghatshila : दुर्गा पूजा के साथ ही दसाई नृत्य का भी हुआ समापन
Leave a Comment