Search

 
 
 

घाटशिला : अमेरिका की विटोरिया कोलिसी ने बच्चों को स्पेस साइंस से कराया अवगत

 
Ghatshila : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में गुरूवार को अमेरिका से आए विटोरिया कोलिसी ने बच्चों को एसटीईएम एजुकेशन एवं नैनो टेक्नोलॉजी तथा स्पेस साइंस से अवगत कराया. कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विद्यालय प्रबंधक डॉ. प्रसेनजीत कर्मकार ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव की कड़ी में भारत सरकार के भाषा संगम तथा विद्यालय का कोलैबोरेटिव लर्निंग के तहत इस विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-after-a-lot-of-humility-the-family-members-of-the-martyr-ganesh-agreed/">बहरागोड़ा

: काफी मान-मनौव्वल के बाद माने शहीद गणेश के परिजन

विटोरिया ने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग व बीएस किया है

उन्होंने पहले प्रार्थना सभा में बच्चों को कुछ जानकारियां दीं. दूसरे चरण में उन्होंने बारहवीं विज्ञान के बच्चों का एक घंटे का सेशन लेकर स्पेस साइंस एंड द सर्च फोर लाइफ के अंतर्गत फॉर्मेशन ऑफ द अर्थ एंड मून, रियल स्टार फार्मिंग नेबुलाई, द सोलर सिस्टम, फर्स्ट फॉसिल, बैंडेड आयरन फॉर्मेशन, लाइफ एल्सीवेर के बारे में पीपीटी तथा उदाहरणों द्वारा समझाया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tanjim-ahle-sunnat-sanstha-decided-to-meet-the-chief-minister-on-ranchi-incident/">जमशेदपुर

: रांची की घटना पर मुख्यमंत्री से मिलने का निर्णय लिया तंजीम अहले सुन्नत संस्था ने

बच्चों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देकर उन्होंने सेशन समाप्त किया

इस सेशन में बच्चों तथा शिक्षकों को भी काफी जानकारियां मिलीं. कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधक डॉ. कर्मकार ने स्वागत भाषण से किया. इस विशेष कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य आरजी चोमाल,  वरिष्ठ शिक्षक एसआर दत्ता, तपन महता, सुमीता भट्टाचार्य, सुबाहु जाना, प्राइमरी इंचार्ज सुजाता वर्मा, आर्पो भट्टाचार्जी, सोमनाथ डे आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही