Search

 
 
 

घाटशिला : बाहा मुर्मू चुनी गयी मिस 26 जनवरी 2023

 
Ghatshila (Rajesh chowbey) : आदिम विकास पुस्तकालय समिति चेंगजोड़ा के तत्वावधान में 51 वां वार्षिकोत्सव का आयोजन बुधवार को किया गया. जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू के नेतृत्व में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. खेलकूद प्रतियोगिता एवं टुसू मेला के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि झामुमो नेता बाबूलाल सोरेन उपस्थित थे. सोरेन ने कार्यक्रम का उद्धघाटन किया तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-flag-hoisting-and-maa-saraswati-puja-organized-in-chitragupt-development-committee/">जमशेदपुर

: चित्रगुप्त विकास समिति में झंडोतोलन व मां सरस्वती पूजा आयोजित

ऑरकेस्ट्रा कार्यक्रम प्रस्तुत

इस मौके पर मिस 26 जनवरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें देवली की बाहा मुर्मू मिस 26 जनवरी 2023 चुनी गयी. धोबनी की पूजा मुर्मू प्रथम उपविजेता जबकि जुनबनी की सुनीता टुडू द्वितीय उपविजेता रही. ज़िला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच विजेता को ताज पहनाया. इसमें 48 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. प्रख्यात गायिका कल्पना हांसदा ने ऑरकेस्ट्रा कार्यक्रम प्रस्तुत किया. जिसमे भारी भीड़ उमड़ी. कल्पना के कार्यक्रम पर श्रोता जमकर झूमे. इस मौके पर प्रमुख सुशीला टुडू, मुखिया फागु सोरेन, समिति के अध्यक्ष राम किशोर मुर्मू, बैजू सोरेन, शांखो मुर्मू, गोपीनाथ मुर्मू, मंगल मुर्मू, दुलाल मुर्मू, दोरगा सोरेन, जुझार सोरेन, भादो मांडी, धनुराम हेम्ब्रम, दुर्गा प्रसाद दंडपात, सुदाम मुर्मू, हरिहर हेम्ब्रम समेत अनेक लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-saraswati-puja-performed-with-pomp-in-different-areas-of-guava/">नोवामुंडी

: गुवा के विभिन्न क्षेत्रों में धूमधाम से की गई सरस्वती पूजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही