Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : बीडीओ, सीओ व थाना प्रभारी ने क्षेत्र के छठ घाटों का किया निरीक्षण

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव, अंचलाधिकारी राजीव कुमार और थाना प्रभारी शंभू प्रसाद गुप्ता ने मंगलवार को क्षेत्र के छठ घाटों का निरीक्षण किया. सभी ने आमाईनगर छठ घाट के बाद राजस्टेट व गोपालपुर छठ घाट की स्थिति का जायजा लिया. पदाधिकारियों ने बताया कि स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण घाट की समस्या उत्पन्न होगी. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-memorandum-submitted-to-minister-banna-gupta-against-increase-in-holding-tax/">आदित्यपुर

: होल्डिंग टैक्स में वृद्धि के खिलाफ मंत्री बन्ना गुप्ता को सौंपा गया ज्ञापन

गोताखोर होंगे तैनात

साथ ही साथ अमाईनगर छठ घाट की स्थिति काफी खराब है उसे जल्द से जल्द दुरुस्त करने की जरूरत है. थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार की सुबह 11 बजे छठ घाट कमेटी के साथ बैठक कर घाटों की स्थिति का जायजा लेते हुए समाधान करने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने बताया कि छठ घाट कमेटी क्या-क्या व्यवस्था करती है इसके अलावा और क्या व्यवस्था की जा सकती है जिससे व्रतियों को परेशानी ना हो. जलस्तर बढ़ा होने के कारण प्रशासन की ओर से गोताखोरों की भी व्यवस्था की जाएगी. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-in-kadmas-closed-house-within-three-hours/">जमशेदपुर

: कदमा के बंद मकान में तीन घंटे के भीतर चोरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही