Search

 
 
 

घाटशिला : जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय में मनाया गया बांग्ला नववर्ष

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय परिसर स्थित आशा ऑडिटोरियम में गुरुवार को बंगला वर्ष 1430 का विदाई और नववर्ष 1431 का वर्ष वरन कार्यक्रम आयोजित किया गया. अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ. प्रधानाध्यापिका रीता मंडल ने स्वागत भाषण देते हुए बंगाली समाज के लिए पोइला वैसाख के महत्व पर प्रकाश डाला. मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष तापस चटर्जी ने कहा कि जेसी स्कूल में पहली बार बंगला नव वर्ष वरन कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसके विद्यालय परिवार बधाई का पात्र है. बच्चों के सर्वांगीण विकास की कामना करते हैं. नव वर्ष की सभी बच्चों को बधाई दी. बंगला से सम्बंधित कार्यक्रम से स्कूल के सभी छात्र और स्कूल के स्टाफ को शामिल रहने और सहभागिता देने की अपील की. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-three-youths-arrested-while-buying-and-selling-brown-sugar/">रांची

: ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते तीन युवक गिरफ्तार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Ghatshila-Jagdish-Chandra-School.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> संयुक्त सचिव नीलू दत्ता ने कहा जेसी स्कूल प्रबंधन द्वारा अल्पसंख्यक बंगला स्कूल रहते बंगला भाषा के कार्यक्रम आयोजन किया जाना अपने आप मे गौरव की बात है. कार्यक्रम के दौरान स्कूल के कक्षा 9 एवं 10 के बच्चों द्वारा गीत संगीत और नृत्य प्रस्तुत किया. इस अवसर पर एचएम रीता मंडल, अर्पिता राय, अर्चना शर्मा, मौसमी दत्ता, बेबी साव, रेशमी शर्मा, पार्थ प्रतिमा घोष, प्रड्युत कुइला, रूप नाथ तिवारी, पल्लव दे, देवराज मुखर्जी, शिशुलाल महतो, तप व्रत गिरी, अरूप चौधरी, सुभाष दे, शुभाष दास, राखाल विषई, गौतम बारीक, पारोमिता हुई, पम्पा रजक आदि शामिल थे. कार्यक्रम का संचालन अर्पिता राय, अर्चना शर्मा ने की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही