Search

 
 
 

घाटशिला : भारत बंद का नहीं दिखा असर, स्कूल-कॉलेजों को छोड़ सभी प्रतिष्ठान रहे खुले

 
Ghatshila : भारत बंद को लेकर घाटशिला पुलिस व रेल पुलिस पुरी तरह अलर्ट है. सोमवार सुबह से ही घाटशिला रेलवे स्टेशन सहित चौक-चौराहों पर जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात किये गये हैं. साथ ही पुलिस फ्लैग मार्च भी कर रही है. वैसे इलाके जहां उपद्रव की आशंका बनी है, वहां पुलिस की विशेष नजर है. ऐसे स्थानों पर झारखंड पुलिस के साथ सैफ के जवानों को भी तैनात किया गया है. साथ ही पुलिस सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर बनाई हुई है, ताकि किसी प्रकार के भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके.   इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-from-july-1-many-things-including-plastic-earbuds-and-balloons-will-be-banned/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज की छात्रा का आरोप- नकाब के नाम पर वीमेंस कॉलेज में किया गया परेशान

सड़कों पर न के बराबर देखने को मिले यात्री बस

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/ghatshila-market.jpg"

alt="" width="600" height="318" /> इधर, अग्निपथ योजना को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा एक दिवसीय झारखंड बंद को देखते हुए प्रशासनिक पदाधिकारी पूरी तरह मुस्तैद दिखे. हालांकि, बंद के दौरान स्कूल-कॉलेज को छोड़कर लगभग सभी सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठान खुले रहे. ट्रेन का आवागमन भी सुचारू रूप से चलता रहा. वहीं, कम व लंबी दूरी की यात्री बसें सड़कों पर न के बराबर देखने को मिले. साथ ही एनएच 18 पर ट्रकों का आवागमन अन्य दिनों की तरह थोड़ा कम देखने को मिला. कुल मिला कर भारत बंद का असर घाटशिला में नहीं के बराबर रहा. इसे भी पढ़े : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburucar-collided-withwalking-person-serious-condition/">किरीबुरु

: वॉकिंग कर रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, स्थिति गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही