Search

 
 
 

घाटशिला : खरसती गांव में भोक्ता उड़ान सह रजनी फोड़ा का किया गया आयोजन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड के भदुवा पंचायत अंतर्गत खरसती गांव में बाबा शिव पूजा कमेटी की ओर से पूजा के दूसरे दिन मंगलवार को रजनी फोड़ा सह भोक्ता उड़ान का आयोजन किया गया. तीन दिवसीय इस पूजा का शुभारंभ सोमवार को छउ नृत्य के साथ हुआ था. पूजा के दूसरे दिन विशेष पूजा के बाद भोक्ता उड़ान एवं रजनी फोड़ा का आयोजन किया गया. इस मौके पर मंगलवार की सुबह दर्जनों भोक्ता  अपनी पीठ पर लोहे की कील चुभोकर नाचते-गाते तालाब के समीप स्नान करने पहुंचे. स्नान एवं पूजा अर्चना के बाद भोक्ता पुन: नाचते हुए पूजा पूजा स्थल पर लौटे. इस दौरान सैकड़ों महिला- पुरुष भोक्ता के साथ चल रहे थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-in-the-meeting-of-industry-secretary-asia-presented-the-problems-of-adityapur-industrial-area/">आदित्यपुर

: उद्योग सचिव की बैठक में एसिया ने रखी आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याएं
[caption id="attachment_639403" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/16rc_m_169_16052023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लोहे के हुक को अपनी पीठ पर लगवाते भोक्ता[/caption]

विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

दोपहर के समय भोक्ता उड़ान का आयोजन किया गया. इसमें जमीन से लगभग 50 फीट ऊपर भोक्ता भगवान शिव को खुश करने के लिए उड़ान भरते नजर आए. इस दौरान मेला का भी आयोजन किया गया. जिसमें हजारों लोगों की भीड़ जुटी थी. मंगलवार की संध्या के समय डांस धमाका का आयोजन किया गया है. इसमें घाटशिला एवं आसपास के क्षेत्रों के दर्जनों डांसरों ने भाग लिया. 17 मई को संथाली ड्रामा का आयोजन किया जाएगा. इसे देखने काफी संख्या में लोग जुटेंगे. इस पूजा का आयोजन खरसती गांव में पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है. कार्यक्रम का आयोजन बाबा शिव पूजा कमेटी खरसती के द्वारा किया गया था. कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव टूडू, मझिया मुर्मू, तारा पद्गोराई, सचिव विशंवंभर मानकी, पालूराम सोरेन, सुखदेव मानकी, कोषाध्यक्ष प्रदीप मार्डी, संजीत मानकी, प्रभास नमाता समेत कई लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही